बंद डिस्पेंसरी के पास कचरे का अंबार
Updated at : 14 Dec 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के लईयो चौक स्थित बंद पड़े डिस्पेंसरी के समीप कचरा का अंबार लगा हुआ है. गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. यहां रहनेवाले सीसीएल कर्मी व गैर सीसीएल कर्मी को फैले बदबू से रहना दूभर हो गया है. कचरा अब धीरे-धीरे मार्ग पर फैलने […]
विज्ञापन
केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के लईयो चौक स्थित बंद पड़े डिस्पेंसरी के समीप कचरा का अंबार लगा हुआ है. गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. यहां रहनेवाले सीसीएल कर्मी व गैर सीसीएल कर्मी को फैले बदबू से रहना दूभर हो गया है. कचरा अब धीरे-धीरे मार्ग पर फैलने लगा है.
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि वे लोग कचरा यहीं फेकते है़ं कई माह से कचरा जमा है. सीसीएल प्रबंधन की इस ओर नजर ही नहीं है. जबकि इसकी जानकारी कई बार दी गयी है. लेकिन पहल नहीं किया गया है. कॉलोनी के लोगों ने पीओ आरके गुप्ता से स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कचरे की सफाई कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




