शौचालय का निरीक्षण किया
Updated at : 14 Dec 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : पेयजल, स्वच्छता मंत्रालय केंद्र सरकार की सलाहकार प्रतिनिधि वसुधा कौल व प्रदेश सलाहकार प्रतिनिधि मैनी बारला ने सोमवार शाम डाड़ी प्रखंड के रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत व चुरचू प्रखंड के शौचालयों का निरीक्षण किया. सलाहकार प्रतिनिधियों ने पंचायत के कई लोगों से शौचालय के संदर्भ में बातचीत की. लोगों ने उन्हें बताया कि हमलोग […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : पेयजल, स्वच्छता मंत्रालय केंद्र सरकार की सलाहकार प्रतिनिधि वसुधा कौल व प्रदेश सलाहकार प्रतिनिधि मैनी बारला ने सोमवार शाम डाड़ी प्रखंड के रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत व चुरचू प्रखंड के शौचालयों का निरीक्षण किया. सलाहकार प्रतिनिधियों ने पंचायत के कई लोगों से शौचालय के संदर्भ में बातचीत की. लोगों ने उन्हें बताया कि हमलोग शौचालय का उपयोग कर रहे हैं.
स्वच्छता के प्रति लोगों में भी जागरूकता बढ़ रही है. लोगों ने सरकार के इस कदम की प्रशंसा की. वसुधा कौल ने कहा कि हम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को जल्द ही सौंप देंगे. इस मौके पर डीटीओ प्रणव कुमार पाल, जिला समन्वयक राम कुमार, मो शाहीद, मुखिया नरेश बेदिया, उपमुखिया सोमारी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




