दिव्यांग व जिला प्रशासन एकादश क्रिकेट मैच आज
Updated at : 03 Dec 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में तीन दिसंबर को दिव्यांग एकादश बनाम जिला प्रशासन एकादश के बीच मैच खेला जायेगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को होटल शिवम इन में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर दिया गया. पत्रकार सम्मेलन में विजय मेवाड़, नंदकिशोर गुप्ता, अतहर अली समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसमें बताया गया कि […]
विज्ञापन
रामगढ़ : छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में तीन दिसंबर को दिव्यांग एकादश बनाम जिला प्रशासन एकादश के बीच मैच खेला जायेगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को होटल शिवम इन में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर दिया गया. पत्रकार सम्मेलन में विजय मेवाड़, नंदकिशोर गुप्ता, अतहर अली समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसमें बताया गया कि क्रिकेट मैच छावनी फुटबॉल मैदान में प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ होगा.
मैच के उदघाटनकर्ता स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबीके केशब व उपायुक्त राजेश्वरी बी होंगी. मैच के मुख्य अतिथि एसपी डाॅ एम तमिल वाणन, विशिष्ट अतिथि डीडीसी सुनील कुमार, सम्मानित अतिथि समाजसेवी विजय मेवाड़ व अतिथि वत्सल हुंडई के सीएमडी दिनेश पोद्दार होंगे. मैच का आयोजन रामगढ़ डिसेबल वेल्फेयर एकेडमी द्वारा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




