हजारीबाग-बरकाकाना सवारी गाड़ी सात से हो सकती है शुरू
Updated at : 03 Dec 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग से बरकाकाना रेलखंड का किया निरीक्षण बरकाकाना. कोडरमा रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के हजारीबाग-बरकाकाना तक रेल पथ का शुक्रवार को डीआरएम धनबाद मनोज कृष्ण अखौरी ने अपने दल के साथ निरीक्षण किया. दल हजारीबाग से बरकाकाना तक पड़ने वाले बेस चरही, मांडू, कुजू, अरगड्डा आदि स्टेशनों का भी निरीक्षण किया. पूछे जाने पर […]
विज्ञापन
हजारीबाग से बरकाकाना रेलखंड का किया निरीक्षण
बरकाकाना. कोडरमा रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के हजारीबाग-बरकाकाना तक रेल पथ का शुक्रवार को डीआरएम धनबाद मनोज कृष्ण अखौरी ने अपने दल के साथ निरीक्षण किया. दल हजारीबाग से बरकाकाना तक पड़ने वाले बेस चरही, मांडू, कुजू, अरगड्डा आदि स्टेशनों का भी निरीक्षण किया. पूछे जाने पर डीआरएम श्री अखौरी ने बताया कि सात दिसंबर से हजारीबाग से बरकाकाना तक सवारी गाड़ी शुरू होने की संभावना है. उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर सकते हैं. इसके बाद डीआरएम सीधे बरकाकाना कंट्रोल कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बरकाकाना के रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की.
मौके पर सीनियर डीओएम संजय कुमार, राकेश रौशन, संजय कुमार झा, सीनियर डीएससी डाॅ एएन झा, सीनियर डीएसटीइ अजीत कुमार, सीनीयर डीएमइ केके सिंह, डीटीएम विश्व रंजन, एटीएम मो इकबाल, एइएन विकेश कुमार, डाॅ ए सोरेन, आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह, बरकाकाना स्टेशन प्रबंधक एनके विद्यार्थी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




