उड़ी हमले के विरोध में मुसलिम समाज की रैली कल

Updated at : 29 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
उड़ी हमले के विरोध में मुसलिम समाज की रैली कल

भुरकुंडा : उड़ी हमले के विरोध में अंजुमन मुसलेमिन कमेटी भुरकुंडा के बैनर तले क्षेत्र के मुसलिम धर्मावलंबी 30 सितंबर को रैली निकालेंगे. यह रैली जुमे की नमाज अदा करने के तुरंत बाद मसजिद परिसर से निकाली जायेगी, जो मेन रोड होते हुए थाना चौक तक जायेगी. रैली के जरिये पाकिस्तान को ऐसी हरकतों के […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : उड़ी हमले के विरोध में अंजुमन मुसलेमिन कमेटी भुरकुंडा के बैनर तले क्षेत्र के मुसलिम धर्मावलंबी 30 सितंबर को रैली निकालेंगे. यह रैली जुमे की नमाज अदा करने के तुरंत बाद मसजिद परिसर से निकाली जायेगी, जो मेन रोड होते हुए थाना चौक तक जायेगी.
रैली के जरिये पाकिस्तान को ऐसी हरकतों के लिए कड़ा जवाब देने की भी मांग केंद्र सरकार से की जायेगी. यह निर्णय कमेटी की मंगलवार देर शाम मदरसा गुलशन-ए-रजा भुरकुंडा में संपन्न बैठक में लिया गया. इसकी अध्यक्षता सदर मो हलीम ने की. संचालन सचिव मो अनवर ने किया. बैठक के दौरान भारत में आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेवार बताया गया. उसके करतूतों की कड़े शब्दों में निंदा की गयी. बैठक में कारी सरफुद्दीन, अलाउद्दीन मंसूरी, रिजवान खान, सफदर अली, शकील अख्तर मस्सन, मो इसलाम, मो एजाज कुरैशी, मो नाजिम, सलाउद्दीन, इकबाल खान, मो मिन्हाज, रजी अहमद, शमशुल अंसारी, अनवर, मो साबिर, गुल मोहम्मद, शहजादा कुरैशी, शहजादा सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola