एकजुट हो महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करें : प्राचार्य

Updated at : 29 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
एकजुट हो महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करें : प्राचार्य

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित रामगढ़ : विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार बुधवार को रामगढ़ महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ. रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ केके पंडित ने स्वागत भाषण देते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण […]

विज्ञापन
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित
रामगढ़ : विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार बुधवार को रामगढ़ महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ. रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ केके पंडित ने स्वागत भाषण देते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के लिए ज्वलंत मुद्दा है.
आज जहां स्त्रियां सर्वोच्च स्थानों पर आसीन हैं तो वहीं नारकीय जीवन जीने को भी मजबूर हैं. डाॅ पंडित ने सबों से मिल कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने की अपील की. आये अतिथियों ने संपूर्ण समाज को महिला के मुद्दे पर जागरूक होकर कार्य करने की बात कही. डाॅ रमेश शरण ने महिलाओं के राजनैतिक, समाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला. डाॅ एकता राय ने स्त्रियों की राजनैतिक व सामाजिक स्थित पर प्रकाश डाला. डाॅ सीटीएन सिंह ने महिलाओं के मामले पर समान दृष्टिकोण रखने की बात कही. सेमिनार में छात्रा गीता कुमारी को एथेलेटिक्स में स्वर्ण पदक व निर्मला कुमारी को रायफल शूटिंग में रजत पदक जीतने पर बुके देकर सम्मानित किया गया. सेमिनार के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग डाॅ रमेश शरण, कोलकाता विश्वविद्यालय के डाॅ आलोक कुमार चटर्जी तथा पेयजल व स्व्च्छता विभाग झारखंड सरकार के डाॅ एकता राय थे. अतिथियों ने दीप जला कर सेमिनार का शुभारंभ किया.
स्मारिका का किया गया विमोचन : सेमिनार में अतिथियों ने सारांश नामक स्मारिका का विमोचन किया. साथ ही इतिहास विभाग की डाॅ कामना राय की पुस्तक छोटानागपुर की जनजातिय संस्कृति व समाज का भी विमोचन अतिथियों ने किया. इसके अलावे कई और शोध पत्र प्रस्तुत किये गये.
उपस्थित लोग :सेमिनार में डाॅ शारदा प्रसाद, डाॅ सुशीला चौहान, डाॅ डीपी यादव, प्रो श्यामकिशोर प्रसाद, प्रो राजकुमार सिन्हा, डाॅ रत्ना पांडेय, डाॅ रेखा प्रसाद, प्रो सरिता सिंह, डाॅ नरेंद्र प्रसाद, डाॅ मालीनी दीन, डाॅ विजेता तिग्गा, डाॅ सविता मिश्रा, डाॅ वकील अहमद, डाॅ प्रीति कमल, प्रो गोपी राम, डाॅ रामाज्ञा सिंह, डाॅ सतीश कुमार, डाॅ सतीश कुमार सिंह, किशुन महतो, सुंदर लाल महतो, डाॅ एसएन झा समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola