भाकपाइयों ने भगत सिंह को किया याद

Updated at : 29 Sep 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपाइयों ने भगत सिंह को किया याद

रामगढ़. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्यूम खान ने किया. इसमें एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, डॉ बीएन ओहदार, किसान नेता मंगलसिंह ओहदार मौजूद थे. सर्वप्रथम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं […]

विज्ञापन
रामगढ़. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्यूम खान ने किया. इसमें एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, डॉ बीएन ओहदार, किसान नेता मंगलसिंह ओहदार मौजूद थे. सर्वप्रथम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भगत सिंह के विचार प्रासंगिक हैं. देश जिस परिस्थति से गुजर रहा है इसमें एक संकट है. कहा कि देश भ्रष्टाचार, शोषण, लूट आदि से त्रस्त है.
केवल वादा किया जा रहा है. नया-नया प्रलोभन दिया जा रहा है. इससे छुटकारा के लिए भगत सिंह के विचार संघर्ष को ताकत देगा. मौके पर शत्रुध्न शुक्ला, संजु गोयनगा, महमूद खान, ऐनामुल खान, सुधीर सिंह, प्रभाष राय, पिंटू कुमार, रामाश्रय सिंह, रत्नेश, दिनेश यादव, राजेश कुमार, नेमन यादव व अन्य मौजूद थे.
पीटीपीएस कॉलेज में याद किये गये भगत सिंह : पतरातू. पीटीपीएस कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सहित अन्य लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान दे दी. उनके इस बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola