सफल लोगों से मिलती है बेहतर करने की प्रेरणा
Updated at : 26 Sep 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

चितरपुर : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में टेक फिस्टा के आयोजन को लेकर महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं एक रंग में रंग गये हैं. सभी विद्यार्थी जीइसी रामगढ़ का टी-शर्ट पहन कर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआइटी सिंदरी के पूर्व निदेशक आरपी शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ यू एस […]
विज्ञापन
चितरपुर : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में टेक फिस्टा के आयोजन को लेकर महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं एक रंग में रंग गये हैं. सभी विद्यार्थी जीइसी रामगढ़ का टी-शर्ट पहन कर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआइटी सिंदरी के पूर्व निदेशक आरपी शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ यू एस यादव ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया. मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी कोशिश से ही उन्हें मुकाम और दूसरों से ज्यादा अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है.
कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतर कोशिश की है. प्राचार्य श्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में यह कॉलेज देश में अपना परचम लहरायेगा. मौके पर प्रो पंकज सरकार, देवदीप रॉय, निलेश मिश्रा, सुभोजीत पॉल, पिनाकी रंजन दास, रोशन गुप्ता, अमृता पांडेय, नंदिता सुमन, राकेश कुमार, हितेश कुमार, बुद्धीराम बोपाई, दीपक माझी, श्रेया नाग, सुष्मिता पॉल, अभिषेक मुंडू आयोजन में शामिल थे.
तीसरे दिन हुए कई इवेंट
कॉलेज में रविवार को विद्यार्थियों के बीच सर्वेयिंग राउंड, द गोल, स्कोर लिग, कोर्ड इन राउंड, माइंड स्क्रेचर, स्पेल बी, ब्रिज आइटी, ब्लीड योर वंडर, एचटीएमएल, क्विज, काउंटर स्ट्राइक, वर्ड रस, रोबो मेरियो, मशीन वार, एनएफएस, लिविंग टॉवर आदि प्रतियोगिता हुई.
कार्यक्रम में कई विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया. इसमें एसएसवीएम रामगढ़, डीएवी रजरप्पा, आरपीसी एसवीएम रामगढ़, संत फ्रांसिस, केबी हाई स्कूल लारी, एसएस डीएवी स्कूल, ऑक्सफोर्ड एकेडमी, संत अना हाई स्कूल, जेएम डिवाइन पब्लिक स्कूल, राम प्रसाद स्कूल, शिक्षित इंडिया आदि विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए. विद्यार्थियों द्वारा कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये गये.
ब्रिज आइटी रहा आकर्षण का केंद्र
कई कॉलजों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक ब्रिज का निर्माण किया. इसमें कई ब्रिजों का मॉडल प्रस्तुत किया गया. इसमें प्रथम स्थान गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल रॉक्स ग्रुप, द्वितीय यूसीइटी हजारीबाग के 402 ग्रुप एवं तृतीय यूसीइटी हजारीबाग के ही टाईगर ग्रुप को मिला. सर्वे में रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के बाबा ग्रुप को प्रथम स्थान, द्वितीय बॉस ग्रुप, तृतीय अलकतरा ग्रुप को मिला. इसके अलावे लिविंग टॉवर में प्रथम राजेश एंड ग्रुप रहे. जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान राधा गोविंद हाई स्कूल व द्वितीय डीओएम हाई स्कूल रहे.
लघु फिल्म दिखायी गयी
यहां के विद्यार्थियों ने लघु फिल्म बनायी. इसमें मायल स्टेशन, डीएवी रजरप्पा, रामगढ़, रजरप्पा मंदिर, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की खुबसूरत वादियों को दिखाया गया. वहीं फिल्म में जातिवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी से लड़ रहे चाय वाले की आइएएस बनने की कहानी दिखायी गयी.
इसमें बेटियों को नजरअंदाज न करें, उन्हें पढ़ाने जैसी कहानी दिखायी. साथ ही सभी स्पांसर के अलावे प्रभात खबर की झलकियाें को फिल्म में शामिल किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में रवि कुमार गुप्ता, आदर्श गौरव, प्रज्ञा भारद्वाज, सत्यम कश्यप, सुमित, कमल दास, नेहा मेहता, मंटू कुमार, नीतू वर्मा, सुषमा शाही, श्रेयाश्री, पूजा नंद, बसंत लाल, राधिकेश, मोहित, विशाल, संतोष कुमार, आदित्या, राहुल कुमार सिंह, सचिन, सुमित, नवीन, नीतीश, हेमंत कुमार व कुणाल कुमार का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




