प्रशिक्षण से होता है मानसिक ग्रोथ

Updated at : 26 Sep 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण से होता है मानसिक ग्रोथ

मिड ब्रेन ऐऐक्टिवेशन कार्यक्रम का आयोजन केदला : केदला तीन नंबर स्थित आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय में रविवार को मिडब्रेन एक्टीवेशन संस्थान हजारीबाग द्वारा मिडब्रेन एक्टीवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के प्रशिक्षक संजय कुमार ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिड ब्रेन एक्टीवेशन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कहा कि इस […]

विज्ञापन
मिड ब्रेन ऐऐक्टिवेशन कार्यक्रम का आयोजन
केदला : केदला तीन नंबर स्थित आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय में रविवार को मिडब्रेन एक्टीवेशन संस्थान हजारीबाग द्वारा मिडब्रेन एक्टीवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के प्रशिक्षक संजय कुमार ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिड ब्रेन एक्टीवेशन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों का मानसिक ग्रोथ तेजी से बढ़ता है.
उन्होंने इस प्रशिक्षण में आसपास के बच्चों से भाग लेकर विद्या अर्जन की अपील की. वही पीओ आरके गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों के जीवन में आगे चल कर बहुत काम आयेगा. यहां के अभिभावक अपने बच्चों को ज्ञान की जानकारी जरूर दिलाये. वहीं पीओ आरसी प्रसाद ने कहा कि इस ज्ञान से हमारे पूर्वज भली भांति अवगत थे.
इसके मुख्य अतिथि झारखंड उत्खनन परियोजना के पीओ आरके गुप्ता व विशिष्ट अतिथि केदला भूगर्भ परियोजना के पीओ आरसी प्रसाद थे. मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार, अजय सिंह, अशोक गुप्ता, गुरुचरण महतो, राजेंद्र प्रसाद, मनोज रजवार, अनूप सिन्हा, ध्रुप सिंह सत्येंद्र महतो, जगदीश महतो, घनश्याम महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार ने व संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola