वरिष्ठ नागरिकों ने किया सड़क का निर्माण

Updated at : 23 Sep 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने किया सड़क का निर्माण

रामगढ़ : छावनी परिषद के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए गुरुवार को शास्त्री नगर नयीसराय के वरिष्ठ नागरिकों ने रोड का दयनीय स्थिति को देखते हुए सड़क का निर्माण स्वयं किया. सड़क पर इनलोगों ने चलने के लिए मिट्टी व मोरम भर कर सड़क का आम लोगों के चलने के लायक बनाया. श्रम […]

विज्ञापन

रामगढ़ : छावनी परिषद के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए गुरुवार को शास्त्री नगर नयीसराय के वरिष्ठ नागरिकों ने रोड का दयनीय स्थिति को देखते हुए सड़क का निर्माण स्वयं किया.

सड़क पर इनलोगों ने चलने के लिए मिट्टी व मोरम भर कर सड़क का आम लोगों के चलने के लायक बनाया. श्रम दान करनेवालों में शास्त्री नगर के रमेश प्रसाद सिंह, सीएस राय, जोदागिर राम, सीता राम प्रसाद, बिरजू प्रसाद, एसडी पांडेय, कृष्णा विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, बबलू मारवाह आदि ने सहयोग किया. मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि उन लोगों के द्वारा अपने स्तर से जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है. इसके बेहतर निर्माण के लिए कालोनी के लोग सीइओ से जाकर मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola