यूथ बॉलीबॉल का ट्रायल 25 को
Updated at : 23 Sep 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ जिला वॉलीबाल संघ के तत्तवावधान में 25 सितंबर को रांची रोड अशोक सिनेमा मैदान में यूथ वॉलीबाल टीम का ट्रायल व चयन किया जायेगा. खिलाड़ियों का चयन एक से चार बजे तक किया जायेगा. इसमें एक जनवरी 1996 या उसके बाद के जन्म तिथि आयु वाले युवक भाग ले सकते हैं. ट्रायल […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ जिला वॉलीबाल संघ के तत्तवावधान में 25 सितंबर को रांची रोड अशोक सिनेमा मैदान में यूथ वॉलीबाल टीम का ट्रायल व चयन किया जायेगा. खिलाड़ियों का चयन एक से चार बजे तक किया जायेगा. इसमें एक जनवरी 1996 या उसके बाद के जन्म तिथि आयु वाले युवक भाग ले सकते हैं.
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक है. किसी प्रकार की जानकारी के लिए संघ के बसंत नायक 9431181604, मनीष 9835169322, सुदेश्वर प्रसाद 9835750783 पर संपर्क किया जा सकता है. संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि 10वां यूथ झारखंड स्टेट अंतर जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता बोकारो में 27 से 30 सितंबर तक होगा. रामगढ़ जिला वॉलीबाल टीम 26 सितंबर को बोकारो के लिए रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




