सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण हड़ताल
Updated at : 20 Sep 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

20 सितंबर को मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे रामगढ़ : जिला समाहरणालय रामगढ़ के समक्ष बीआरपी-सीआरपी महासंघ एवं झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण महासंघ व संघ द्वारा संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गयी है. 20 सितंबर को सभी पारा […]
विज्ञापन
20 सितंबर को मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे
रामगढ़ : जिला समाहरणालय रामगढ़ के समक्ष बीआरपी-सीआरपी महासंघ एवं झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण महासंघ व संघ द्वारा संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गयी है.
20 सितंबर को सभी पारा शिक्षक मोटरसाइकिल रैली कर सरकारी विद्यालय व बीआरसी को बंद करवाने का काम करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि मार्च 2016 में किये गये समझौते के किसी भी बिंदू पर सकारात्मक पहल नहीं किया है. इसी कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है.
मौके पर सत्येंद्र कुमार, आशुतोष सिन्हा, विनोद कुमार, गणेश साव, भीम महतो, रीता कुमारी, वीणा कुमारी, गणेश महतो, मनोज कुमार, पवन सिंह, उदय सिंह, अरुण कुमार, बासुदेव महतो, उपेंद्र कुमार, सुनील ओझा, रवींद्र कुमार, तपन पोद्दार, सुभाष कुमार, ईश्वर महतो, राजीव कुमार, रघुनाथ सिंह, पारा शिक्षक भवानी शंकर पाठक, रमेश साव, प्रमोद कुमार, संजय बोस, विजय चौहान सहित महासंघ व संघ के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




