स्वयंसेवक चयन में अनियमितता की जांच की मांग
Updated at : 20 Sep 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : ग्राम बेयांग के निवासी जगतु मुंडा ने उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर पंचायत कुल्ही के ग्राम पंचायत स्वयं सेवक चयन में अनियमिता बरते जाने की शिकायत की है. चयन की प्रक्रिया की जांच की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि चयन में नंबर वन पर मेरा नाम था. बाद में […]
विज्ञापन
रामगढ़ : ग्राम बेयांग के निवासी जगतु मुंडा ने उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर पंचायत कुल्ही के ग्राम पंचायत स्वयं सेवक चयन में अनियमिता बरते जाने की शिकायत की है. चयन की प्रक्रिया की जांच की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि चयन में नंबर वन पर मेरा नाम था. बाद में मेरा नाम हटा दिया गया. जबकि देवेंद्र कुमार महतो, तबस्सुम बानो, इजराइल अंसारी, दुलेश्वर रजवार का चयन किया गया. इसमें तबस्सुम व इजराइल एक ही परिवार के सदस्य हैं. इसकी जांच कर कारवाई की मांग डीसी से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




