मजदूरों के भविष्य से इंटक नेताओं ने किया खिलवाड़
Updated at : 20 Sep 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

केदला : इंटक के आपसी कलह के कारण जेबीसीसीआइ का गठन होने से रूका गया. चार लाख कोयला उद्योग के मजदूरों के भविष्य के साथ इंटक के नेताओं ने खिलवाड़ किया है. उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के हजारीबाग एरिया के क्षेत्रीय सचिव शंकर सिंह ने मंगलवार को सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना के वर्कशॉप […]
विज्ञापन
केदला : इंटक के आपसी कलह के कारण जेबीसीसीआइ का गठन होने से रूका गया. चार लाख कोयला उद्योग के मजदूरों के भविष्य के साथ इंटक के नेताओं ने खिलवाड़ किया है. उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के हजारीबाग एरिया के क्षेत्रीय सचिव शंकर सिंह ने मंगलवार को सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना के वर्कशॉप में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही. उन्होंने सीटू से संबंधित श्रमिक संगठन के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों दो सितंबर को हुए देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को कई सपने दिखाये गये. नेताओं ने पीट मिटिंग के दौरान मजदूरों को एक लाख बोनस दिलाने का वादा किया था. अब वह वादा पूरा करने का समय आ गया है. 22 सितंबर को कोलकत्ता में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक है. इसमें कोयला उद्योग के मजदूरों को मिलनेवाले बोनस को लागू किया जायेगा.
तब जाकर मजदूरों के सामने तीनों संगठन के पर्दे के पीछे का चेहरा सामने आयेगा और मजदूरों को हकीकत पता चलेगा. यूनियन के नेताओं ने कोयला उद्योग के मजदूरों को अपना शिकार बना कर ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि भरतीय मजदूर संघ मजदूरों की समस्या को लेकर हर बार आंदोलन किया है और मजदूरों को हक और अधिकार दिला कर रहा है. ना की मजदूरों को ठगने का काम किया है. मजदूर के हक के लिए बीएमएस हमेशा आंदोलन करते रही है और आगे भी करेगी. मौंके पर आरडी शर्मा, मंतोष कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




