सदर अस्पताल में नवजात की मौत, जांच

Updated at : 20 Sep 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में नवजात की मौत, जांच

रामगढ़ : सुकरीगढ़ा निवासी नीतू देवी (पति अजय कुमार सोनी) को प्रसव के लिए रविवार शाम सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया था. सोमवार की सुबह प्रसव कराया गया. बाद में नवजात की मौत हो गयी. इस मामले को लेकर परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक के नहीं रहने के कारण नवजात की मौत […]

विज्ञापन

रामगढ़ : सुकरीगढ़ा निवासी नीतू देवी (पति अजय कुमार सोनी) को प्रसव के लिए रविवार शाम सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया था. सोमवार की सुबह प्रसव कराया गया. बाद में नवजात की मौत हो गयी. इस मामले को लेकर परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक के नहीं रहने के कारण नवजात की मौत हुई है. मामले की जानकारी उपायुक्त को दी गयी. उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट के रूप में मोनिका रानी टूटी को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच की. मौके पर सीएस डॉ सुनील कुमार उरांव, डीएस डॉ अवधेश सिन्हा, डॉ अशोक पाठक मौजूद थे. सीएस डॉ उरांव ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कारवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola