विस्थापितों को मकान व मुआवजा देने की मांग
Updated at : 17 Sep 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

भैरवा के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले झामुमो नेता रामगढ़ : भैरवा जलाशय के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ के झामुमो नेताओं ने झारखंड के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मुलाकात की. मंत्री से मिलने वालों में फागू बेसरा, छेदी महतो, राजकुमार महतो, सोनू मंडल सोरेन शामिल थे. नेताओं ने […]
विज्ञापन
भैरवा के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले झामुमो नेता
रामगढ़ : भैरवा जलाशय के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ के झामुमो नेताओं ने झारखंड के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मुलाकात की. मंत्री से मिलने वालों में फागू बेसरा, छेदी महतो, राजकुमार महतो, सोनू मंडल सोरेन शामिल थे. नेताओं ने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें विस्थापितों को 2013 अधिनियम के तहत तथा पुनर्वास नीति 2008 के तहत पुनर्वास के लिए 10 डिसमिल जमीन पर पक्का मकान देने व वर्तमान बाजार दर पर भूमि मुआवजा देने की मांग की है. नेताओं ने बताया कि भैरवा जलाशय परियोजना में पानी रोक देने से 34 गांवों के लगभग 10 हजार एकड़ भूमि जिसका अधिग्रहण नहीं किया गया है, वह भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है तथा लगी फसल पूरी तरह से बरबाद हो गयी है. विस्थापित परिवार जहां-तहां निवास कर रहे हैं. विस्थापितों के लिए झामुमो नेताओं ने मुआवजा, मकान, भूमि के बदले भूमि की मांग की.
ज्ञापन की प्रतिलिपि एसी रामगढ़, एसपी, उपायुक्त, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर, सचिव जल संसाधन विभाग, प्रधान सचिव भूमि राजस्व विभाग, मुख्य सचिव झारखंड, सांसद शिबू सोरेन, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड, राज्यपाल झारखंड, अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग नयी दिल्ली व भारत के राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




