संघर्ष तेज करने का निर्णय

Updated at : 16 Sep 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
संघर्ष तेज करने का निर्णय

रामगढ़ : नयीसराय स्थित माइंस रेस्क्यू के सभागार में सीटू का पांचवां झारखंड राज्य सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन में केद्र सरकार के द्वारा श्रमिक वर्ग पर होनेवाले हमले, सांप्रदायिक व जातिवादी ताकतों को अलग-थलग करने व मजदूर वर्ग को निणार्यक एकता के आधार पर नीतिगत परिवर्तनों के लिए संघर्ष तेज करने का […]

विज्ञापन
रामगढ़ : नयीसराय स्थित माइंस रेस्क्यू के सभागार में सीटू का पांचवां झारखंड राज्य सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन में केद्र सरकार के द्वारा श्रमिक वर्ग पर होनेवाले हमले, सांप्रदायिक व जातिवादी ताकतों को अलग-थलग करने व मजदूर वर्ग को निणार्यक एकता के आधार पर नीतिगत परिवर्तनों के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया.
सम्मेलन की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह, केके त्रिपाठी, सुधीर दास, मो इकबाल, मंजू मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन में कोयला, इस्पात, तांबा, लौह-अयस्क, पत्थर, बीड़ी, परिवहन निर्माण, भारी अभियंत्रण, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल्स, सिनेमा उद्योग, दुकान प्रतिष्ठान, स्कीम वर्कर, मनरेगा कामगार, सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज समेत विभिन्न सेक्टरों में सीटू से संबद्ध 86यूनियनों के 342 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में 78महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं. सम्मेलन में ऑल इंडिया कोल अध्यक्ष बासुदेव आचार्या, महासचिव ऑल इंडिया सीटू, महासचिव सीटू झारखंड राज्य डीडी रामानंदन, मिथिलेश कुमार सिंह, आरपी सिंह, मो इकबाल, अरूण कुमार सिंह, बीडी प्रसाद आदि ने प्रस्ताव की जानकारी दी.
83 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया : राज्य सम्मेलन में मुख्य संरक्षक एके राय, संरक्षक एसके बक्सी, नरेंद्र मिश्रा, टीएन सिंह, अध्यक्ष सुधीर कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महामंत्री प्रकाश विप्लव, संयुक्त महामंत्री आरपीएस चंदेल, उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी, डीडी रामानंदन, भवन सिंह, बीडी प्रसाद, केके मंडल, इकबाल, अमित राय, आरसी ठाकुर, सुरेश गुप्ता, आरपी सिंह, सचिव बीकेएल दास, बलराम सिंह, एसके घोष, यूपी सिंह, धनेश्वर तुरी, अरुण कुमार सिंह, मंजु मुंडा, नीतू उरांव, भागीरथ शर्मा, कार्तिक दत्ता, मानस चटर्जी, महेश मुंडा, कोषाध्यक्ष अनिबॉस सहित 56सदस्यीय राज्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola