मजदूरों ने टीआइपीएल का काम ठप कराया

Updated at : 16 Sep 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों ने टीआइपीएल का काम ठप कराया

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के एसइबी के सीएमसी में काम कर रहे टीआइपीएल कंपनी के पेटी कांटेक्टर लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी, प्रोमोशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर टीआइपीएल कंपनी का संपूर्ण कार्य ठप करा दिया. आंदोलन कर रहे मजदूरों ने कहा कि वे लंबे समय से कंपनी में काम […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के एसइबी के सीएमसी में काम कर रहे टीआइपीएल कंपनी के पेटी कांटेक्टर लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी, प्रोमोशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर टीआइपीएल कंपनी का संपूर्ण कार्य ठप करा दिया. आंदोलन कर रहे मजदूरों ने कहा कि वे लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं . परंतु कंपनी संतोषजनक वेतन भुगतान नहीं कर रही है और न ही उनका प्रोमोशन किया जा रहा है. इसे लेकर पांच मई को टीआइपीएल कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया .
कंपनी प्रबंधन द्वारा इस पर विचार नहीं किया गया . पुन: 29 अगस्त को दुबारा मांग पत्र दिया गया, जिसमें 14 दिनों के अंदर वार्ता कर मांग पूरा करने की बातें कही गयी थी . जब कंपनी द्वारा इस पर भी कोई विचार नहीं किया गया, तो वे नोटिस देकर छह सितंबर को काम बंद करा दिया गया. उसी दिन देर शाम टाटा स्टील प्रबंधन के हस्तक्षेप पर आंदोलन स्थगित किया गया . कंपनी की ओर से अश्वासन दिया गया कि 14 सितंबर को वार्ता कर मामले का हल निकाल लिया जायेगा . परंतु 14 सितंबर के वार्ता में टीआइपीएल कंपनी के कोई पदाधिकारी वार्ता में नहीं आये.
लक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान मांगे पूरा करने में अपनी असमर्थता जतायी . वार्ता विफल होने के बाद मजदूर आंदोलन पर उतर गये . 15 सितंबर को सुबह से ही एलई के मजदूर हड़ताल पर चले गये तथा कंपनी का संपूर्ण काम ठप कराते हुए काम पर आये टीआइपीएल के कर्मचारियों को भी वापस करा दिया . काम बंद कराने से मेंटनेंस कार्य प्रभावित हुआ है.
आंदोलन में मुख्य रूप से पिंटू कुमार साव, प्रेम कुमार, रवि कुमार महतो , धनन्जय कुमार , विजय कुमार, विनोद कुमार, सिकंदर कुमार , विकास विश्वकर्मा,जय प्रकाश प्रसाद, प्रेम कुमार साहू, जगत नारायण उपाध्याय , महेश प्रसाद, देव कुमार महतो , अफजल हुसैन, आबिद खान, शिव प्रकाश सिंह, आदि शामिल थे . आंदोलन का नेतृत्व छोटे प्रसाद साहू कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola