उत्तम त्याग धर्म की हुई पूजा
Updated at : 14 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन मंगलवार को उत्तम त्याग धर्म की पूजा जैन धर्मावलंबियों द्वारा विधि-विधान के साथ की गयी. बताया गया कि उपकार की दृष्टि से धन आदि का दान करना त्याग धर्म है. त्याग की वस्तुओं को छोड़ देना भी त्याग […]
विज्ञापन
रामगढ़. मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन मंगलवार को उत्तम त्याग धर्म की पूजा जैन धर्मावलंबियों द्वारा विधि-विधान के साथ की गयी. बताया गया कि उपकार की दृष्टि से धन आदि का दान करना त्याग धर्म है.
त्याग की वस्तुओं को छोड़ देना भी त्याग धर्म है. आध्यात्मिक दृष्टि से राग, द्वेष, क्रोध, मान आदि विकारों का आत्मा से छूट जाना ही त्याग धर्म है. कहा गया कि पात्रदान, अन्नदान, दया दान, क्षमादान आदि प्रमुख दान है. आज श्री जी के प्रथम अभिषेक का मौका रमेश पाटनी व परिवार के लोगों को मिला. साथ ही शांतिधारा का मौका हीरालाल राजेंद्र कुमार पाटनी व परिवार के लोगों को मिला. वहीं निर्माणाधीन मंदिर के शिखर पर जैन समाज के पुरुष-महिला व बच्चों द्वारा विधि-विधान के साथ शिला रखा गया. शिला पूजन में अशोक चूड़िवाल, ललित चूड़िवाल, राजेंद्र चूड़िवाल, राजेंद्र पाटनी व महावीर पाटनी ने भाग लिया.
जैन समाज के मीडिया प्रभारी राहुल पाटनी ने बताया की चल रहे श्री दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन 14 सितंबर को उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा की जायेगी. साथ ही अनंत चतुदर्शी भी मनाया जायेगा. मौके पर रामगढ़ व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों के जैन समाज के महिला-पुरुष काफी संख्या में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




