पतरातू में करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी

Updated at : 14 Sep 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू में करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी

पतरातू़ पतरातू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया. युवतियों ने अखरा में करम डाल की विधिवत पूजा की. पाहन द्वारा करम पूजा की कथा व पूजा करायी गयी. युवतियों ने अपने भाईयों के लिए मंगल कामना की. पूजा के बाद युवतियों ने करम डाल के पास नृत्य […]

विज्ञापन

पतरातू़ पतरातू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया. युवतियों ने अखरा में करम डाल की विधिवत पूजा की. पाहन द्वारा करम पूजा की कथा व पूजा करायी गयी. युवतियों ने अपने भाईयों के लिए मंगल कामना की. पूजा के बाद युवतियों ने करम डाल के पास नृत्य किया. पतरातू के सोलिया, उचरिंगा, हफुआ, कोतो, कटिया, सांकुल, पतरातू, टेरपा, पालू, डाडीडीह, जयनगर, पीटीपीएस क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर करमा पर्व मनाया गया. उचरिंगा में उपेंद्र कुमार, महावीर मुंडा, काली मुंडा, महादेव करमाली ने पूजा के आयोजन में सहयोग किया. रेलवे डीजल व स्टीम कॉलोनी में आदिवासी सरना समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola