महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

Updated at : 13 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

भुरकुंडा : पटेल नगर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में चल रहे श्याम महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की गयी. इसमें मुख्य यजमान प्रवीण राजगढ़िया व श्याम सुंदर अग्रवाल शामिल हुए. पुजारी गोविंद शर्मा द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर आयोजित मंगल आरती में सैकड़ों की […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : पटेल नगर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में चल रहे श्याम महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की गयी. इसमें मुख्य यजमान प्रवीण राजगढ़िया व श्याम सुंदर अग्रवाल शामिल हुए. पुजारी गोविंद शर्मा द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर आयोजित मंगल आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रांची मंडली ने श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया है. पूजा में ज्योत लेने के लिए भीड़ उमड़ती रही. श्याम महोत्सव में जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले के श्रद्धालु जुटे थे.
महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक निशा दत्त, अविनाश, दिवेश पारीख, गोविंद शर्मा ने भजन की प्रस्तुति की. रामगढ़ के कमल बगड़िया मंडली ने गणेश वंदना के साथ भजन की शुरुआत की. बताया गया कि रात भर चलने वाले महोत्सव में देर श्याम बाबा का छप्पन भोग लगाया जायेगा. मौके पर आयोजक मारवाड़ी युवा मंच के उमेश राजगढ़िया, रूपेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज शर्मा, कृष्णा बंसल, कमल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विजय बंसल, जयकिशन सोनी, संजु अग्रवाल, सुमन मंगल, सीमा अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola