पानी के लिए रामगढ़ को मिला एक करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जिले भर के सभी पंचायतों में गरमी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने जिले के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई. इसमें उपायुक्त ने जिले के सभी मुखिया को जानकारी दी कि पेयजल स्वच्छता विभाग […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिले भर के सभी पंचायतों में गरमी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने जिले के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई.
इसमें उपायुक्त ने जिले के सभी मुखिया को जानकारी दी कि पेयजल स्वच्छता विभाग में सरकार ने जिले भर में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर एक करोड़ रुपये दिया है.
इससे जिले भर में जहां-जहां चापानल व अन्य पेयजल स्रोतों को मरम्मत करने की आवश्यकता है, उन चापानलों की मरम्मत की जायेगी. सभी जनप्रतिनिधि तीन अप्रैल तक अपनी सूची तैयार कर पेयजल स्वच्छता विभाग को दे देंगे. जहां पर बोरिंग की बहुत आवश्यकता होने पर बोरिंग भी करायी जायेगी. डीसी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की पांच अप्रैल को होने वाली बैठक में इसे पारित कर दिया जायेगा.
अगर इसके बावजूद भी पेयजल की समस्या नहीं समाप्त होती है तो जनप्रतिनिध 14वें वित्त आयोग से मिले राशि से पेयजल की समुचित व्यवस्था करें. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा टैंकर से जलापूर्ति का दर भी निर्धारित कर दिया जायेगा. ताकि जहां आवश्यक्ता हो वहां टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा सके. मगनपुर में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति का निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में एसी सुनील कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




