अतिक्रमण हटाने को लेकर सभा

Published at :09 Mar 2016 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को लेकर सभा

रामगढ़ : एनएच 23 के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सभा हुई. इसमें सीओ कुंवर सिंह पाहन, सीआइ अनिल कुमार व प्रधान सहायक मोहन सिंह बानरा मौजूद थे. सीओ श्री पाहन ने कहा कि रामगढ़ अंचल के चितरपुर से लेकर कोठार मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का […]

विज्ञापन
रामगढ़ : एनएच 23 के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सभा हुई. इसमें सीओ कुंवर सिंह पाहन, सीआइ अनिल कुमार व प्रधान सहायक मोहन सिंह बानरा मौजूद थे.
सीओ श्री पाहन ने कहा कि रामगढ़ अंचल के चितरपुर से लेकर कोठार मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होनेवाला है. इसके लिए सड़क के बीच से दोनों ओर 40-40 फीट जमीन को खाली करना है. इस संबंध में ग्रामीणों से कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है. अगर मुआवजा मिला है, तो जमीन खाली करनी होगी. अगर मुआवजा नहीं मिला है, तो इस संबंध में कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में एक सौ से अधिक सड़क किनारे रहनेवाले लोगों को नोटिस जारी किया गया है. ग्रामीणों से कहा गया कि जो अतिक्रमण किये हैं, वे होली के बाद तक अतिक्रमण हटा लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola