प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए मेन रोड स्थित लिबर्टी शो-रूम तक गयी. यहां लांबा परिवार ने प्रभातफेरी का स्वागत किया. आज्ञाकार सिंह लांबा व उनके परिवार के लोगों ने निशान साहिब […]
विज्ञापन
रामगढ़ : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए मेन रोड स्थित लिबर्टी शो-रूम तक गयी. यहां लांबा परिवार ने प्रभातफेरी का स्वागत किया.
आज्ञाकार सिंह लांबा व उनके परिवार के लोगों ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी व शामिल लोगों का स्वागत किया. लांबा परिवार ने प्रभातफेरी में शामिल लोगों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की थी. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दलजीत सिंह छाबड़ा ने आज्ञाकार सिंह लांबा को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में श्रद्धालु गुरुवाणी व शबद का गायन कर रहे थे.
प्रभातफेरी के दौरान आतिशबाजी भी की गयी. प्रभातफेरी में रमिंदर सिंह गांधी, जगजीत सिंह सोनी, रंजीत सिंह छाबड़ा, परमिंदर सिंह जस्सल, कुलवंत सिंह मारवा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, अवतार सिंह सैनी, त्रिलोचन सिंह जस्सल, तेजिदंर सिंह सोनी, देवेंद्र सिंह अरोरा, मनमोहन सिंह लांबा, कंवलजीत सिंह लांबा, कुलविंदर सिंहलांबा, कुलबीर सिंह छाबड़ा, हरजीत सिंह छाबड़ा, परमदीप सिंह कालरा, लवली लांबा, पम्मी गांधी, जसमीत कौर सोनी, नीलम अरोरा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




