सुरक्षा को दें प्राथमिकता:आरएन सिंह

Published at :20 Dec 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा को दें प्राथमिकता:आरएन सिंह

भूमिगत खदान में खान सुरक्षा समारोह भुरकुंडा : घरों से लेकर खदान तक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही उत्पादन कार्यों को करना चाहिए. हमें सुरक्षा बिंदुओं का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करते रहना चाहिए. यह बात सारूबेड़ा कोलियरी के पीओ आरएन […]

विज्ञापन
भूमिगत खदान में खान सुरक्षा समारोह
भुरकुंडा : घरों से लेकर खदान तक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही उत्पादन कार्यों को करना चाहिए. हमें सुरक्षा बिंदुओं का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करते रहना चाहिए.
यह बात सारूबेड़ा कोलियरी के पीओ आरएन सिंह ने भूमिगत खदान सुरक्षा सप्ताह के मौके पर भुरकुंडा में कही. समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना कर की गयी. आरएन सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा का संकल्प दिलाया.
स्वागत भाषण भुरकुंडा पीओ पीके सिन्हा ने दिया. श्री सिन्हा ने कहा कि भुरकुंडा परियोजना में सुरक्षा बिंदुओं का खास ख्याल रखा जाता है. बीच-बीच में जागरूकता अभियान चलाते हुए सबों को इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है. सुरक्षा बिंदुओं को जांचने पहुंचे टीम में डीजीएमएस दामोदर नंद, आइएसओ रांची पीके सिंह, कुजू के डीके सिंह, सारूबेड़ा के एमडी राम, कुजू के एएन सिंह, एसके मंडल, दीपक कुमार शामिल थे. अधिकारियों ने बांसगढ़ा खदान के भीतर जाकर उत्पादन व सुरक्षा बिंदुओं के बाबत जानकारी ली.
एसओएम केएम शर्मा ने कहा कि भूमिगत खदान में सुरक्षा को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नाटक व गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर इएंडएम जलालुद्दीन, एरिया सेफ्टी अधिकारी श्री अंसारी, रंजीत कुमार, एचएम चौबे, सचिन देव कुमार, कैलाश कुमार, डीके सिंह, दीपक कुमार, आरके पटनायक, आरिफ अंसारी, फारूख रजा, श्याम सुंदर प्रसाद, विकास कांत सिन्हा, एनके राय, चैतो गोप सहित कई लोग उपस्थित थे.
भूमिगत खदान में सुरक्षा को ध्यान में रख कर बेहतर कार्य करने वाले 26 कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें आलोक, श्याम कुमार, मुश्ताक राज, बैजनाथ कुमार, रूपलाल महतो, मंगरा महतो, छेदी सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, रामदेव राम, रमेश लाल केवट, जगदीश बेहरा, दीपांकर डे, चिंतामणि, सुरेंद्र बेदिया, मनोज कुमार, नारायण उरांव, डी गोप, छोटेलाल, दीपनंद आचार्य, चंद्रदेव यादव, सुखदेव प्रजापति, अनिल कुमार, नीरज बेदिया, मनोज कुमार आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola