पांच ट्रकों से 70 हजार की चोरी

Published at :18 Dec 2015 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
पांच ट्रकों से 70 हजार की चोरी

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के मारंगमरचा से लेकर हुप्पू तक लाइन होटलों पर खड़े पांच ट्रकों से अपराधियों ने लगभग 60 से 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. गुरुवार की रात 12 बजे के बाद कई लाइन होटलों पर ट्रक को खड़ा कर चालक व उप चालक सो गये. इस बीच अपराधियों के गिरोह […]

विज्ञापन

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के मारंगमरचा से लेकर हुप्पू तक लाइन होटलों पर खड़े पांच ट्रकों से अपराधियों ने लगभग 60 से 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. गुरुवार की रात 12 बजे के बाद कई लाइन होटलों पर ट्रक को खड़ा कर चालक व उप चालक सो गये. इस बीच अपराधियों के गिरोह ने भैरवी नदी समीप खड़ी (डब्ल्यू बी 37सी-8757) ट्रक का सीसा खोल कर चोर अंदर चले गये.

अपराधियों ने चालक व उप चालक को नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर उनके पॉकेट में रखे लगभग 20 हजार रुपया ब्लेड से काट कर निकाल लिया. चालक भोला यादव ने बताया कि जब वह सो कर उठा, तो गाड़ी का सीसा खुला था और पॉकेट से रुपये गायब थे.

इसके अलावा चार अन्य ट्रकों से भी 17 हजार, 14 हजार, 10 हजार व 11 हजार रुपये निकाल कर अपराधी चंपत हो गये. दो दिन पूर्व भी मारंगमरचा के विशेश्वर होटल के समीप खड़े एक ट्रक के चालक से लगभग 20 हजार रुपया निकाल लिया गया था. ट्रक चालकों ने बताया कि इस तरह का गिरोह एनएच में सक्रिय है.

यह अनजान महिला कौन है: विशेश्वर होटल के समीप हुई घटना के दिन एक अनजान महिला को रात लगभग 11-12 बजे घूमते हुए देखा गया था. समझा जाता है कि इस गिरोह में अपराधियों के साथ एक महिला भी मिली हुई है. महिला के साथ रहने के कारण अपराधियों पर कोई शक नहीं कर रहे थे. उधर, लाइन होटलों से इस तरह की वारदात होने पर होटल व्यवसाय में इसका असर पड़ रहा है.

दो दिन पूर्व हुई है लूट : सिकिदिरी घाटी से अपराधियों ने दो दिन पूर्व एक 407 वाहन को लूट लिया था. ट्रक रांची से सामान लोड कर बोकारो की ओर जा रहा था. जहां रास्ते में ही अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक कर चालक को कब्जे में कर ट्रक को लूट कर फरार हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola