रक्षा संपदा दिवस मना

Published at :17 Dec 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
रक्षा संपदा दिवस मना

रामगढ़ : छावनी परिषद रामगढ़ में बुधवार को रक्षा संपदा दिवस मनाया गया. मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सर्वप्रथम जनरल अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरके द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, रेणु सिंह, बेबी प्रसाद, अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, […]

विज्ञापन
रामगढ़ : छावनी परिषद रामगढ़ में बुधवार को रक्षा संपदा दिवस मनाया गया. मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सर्वप्रथम जनरल अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.
इसका उदघाटन मुख्य अतिथि छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरके द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, रेणु सिंह, बेबी प्रसाद, अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, चंदन मुंडा, पूरनी देवी व प्रभु करमाली ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर रामगढ़ छावनी द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. रक्षा संपदा दिवस पर छावनी जनरल अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच करायी. इस दौरान लोगों के बीच नि-शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया.
मौके पर छावनी परिषद के लेखापाल दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य अधिशासी अधिकारी के पीए श्रीनिवास राव, अनुजा आइंद, पवन कुमार गौतम, ओमप्रकाश सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह, अनिल पासवान, उमेश प्रजापति, राजीव सिंह, गया प्रसाद राय, लालजी महतो, रतन, राम सुंदर समेत सभी कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola