ट्रेलर पलटा, चार घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : कांकेबार फोरलेन मोड़ पर मंगलवार की शाम स्पंज लदा ट्रेलर नंबर एचआर55 एस- 7011 अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें लदा स्पंज सड़क पर बिखर गया. घटना में ट्रेलर का चालक इसरार खान (20 वर्ष, पिता निसार खान), मेहरखान (21 वर्ष) व मेंहदी हसन (दोनों मुजफ्फरनगर यूपी), टेंपो चालक नयीसराय निवासी अमर करमाली व […]
विज्ञापन
रामगढ़ : कांकेबार फोरलेन मोड़ पर मंगलवार की शाम स्पंज लदा ट्रेलर नंबर एचआर55 एस- 7011 अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें लदा स्पंज सड़क पर बिखर गया. घटना में ट्रेलर का चालक इसरार खान (20 वर्ष, पिता निसार खान), मेहरखान (21 वर्ष) व मेंहदी हसन (दोनों मुजफ्फरनगर यूपी), टेंपो चालक नयीसराय निवासी अमर करमाली व जमादार शिवचरण प्रसाद यादव घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. इसमें बेहतर इलाज के लिए इसरार खान व मेहरखान को रिम्स रेफर किया गया.
घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर मौजूद टेंपो चालक अमर करमाली व जमादार शिवचरण प्रसाद यादव भी घायल हो गये. मौके पर मौजूद टेंपो चालक व पुलिस इधर-उधर भागने लगे.
इस दौरान वहां से गुजरनेवाले चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन भी स्पंज के कारण अनियंत्रित होने लगे. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी सदलबल वहां पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया. ट्रेलर को कब्जा में ले लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




