मतगणना के बीच होती रही परिणामों की घोषणा

Published at :14 Dec 2015 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के बीच होती रही परिणामों की घोषणा

रामगढ़ : मतगणना की प्रक्रिया शुरू में काफी धीमी थी. बाद में इसकी रफ्तार बढ़ गयी. पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्यों के कुछ परिणाम घोषित किये गये. दिन के चार बजे तक घोषित परिणामों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए गोला प्रखंड के हेसापोड़ा भाग एक से अनिता देवी, भाग दो से […]

विज्ञापन
रामगढ़ : मतगणना की प्रक्रिया शुरू में काफी धीमी थी. बाद में इसकी रफ्तार बढ़ गयी. पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्यों के कुछ परिणाम घोषित किये गये.
दिन के चार बजे तक घोषित परिणामों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए गोला प्रखंड के हेसापोड़ा भाग एक से अनिता देवी, भाग दो से अनुपमा देवी, रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातू भाग एक से नारायण करमाली, भाग दो से सरस्वती देवी, चितरपुर प्रखंड के मायल से मुखलाल महतो, पतरातू प्रखंड के पालू पश्चिम से सुरेश मांझी व पालू पूर्वी से सुनीता देवी को विजयी घोषित किया गया.
मुखिया पद के लिए मांडू प्रखंड की किमो पंचायत से अर्जुन मांझी, बसंतपुर पंचायत से निर्मल महतो, पिंडरा से संजू देवी, तापिन से संजय कुमार, रामगढ़ प्रखंड की दोहाकातू पंचायत से कलावती देवी, गोला के हेसापोड़ा से विशाल करमाली, गोला प्रखंड की रकुआ पंचायत से सुरेश कुमार रजक, दुलमी प्रखंड की जमिरा पंचायत से देवंती देवी व चितरपुर प्रखंड की मायल पंचायत से टुशील देवी को विजयी घोषित किया गया. परिणाम घोषणा के बाद चुनाव पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola