सुबह से ही जुटने लगी थी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ में तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुआ था. 13 दिसंबर से रामगढ़ महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई. मतगणना को लेकर सुबह से ही मतगणना केंद्र पर भीड़ लग गयी थी. सुबह छह बजे से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. एनएच से सटे रामगढ़ महाविद्यालय […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ में तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुआ था. 13 दिसंबर से रामगढ़ महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई. मतगणना को लेकर सुबह से ही मतगणना केंद्र पर भीड़ लग गयी थी. सुबह छह बजे से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.
एनएच से सटे रामगढ़ महाविद्यालय गेट पर आम लोगों को रोक दिया गया था. यहां से भीतर सिर्फ पासधारी प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंट को ही जाने दिया गया. मतगणना हॉल के बाहर लाइन लगा कर पूरी जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था. सुबह आठ बजे पर्यवेक्षक व प्रत्याशियों की उपस्थिति में वज्रगृह खोला गया. इसके बाद बैलेट बॉक्स लाने की प्रक्रिया शुरू हुई. नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




