ओके... मन लेके आया माता रानी के भवन...

Published at :12 Dec 2015 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... मन लेके आया माता रानी के भवन...

ओके… मन लेके आया माता रानी के भवन… गिद्दी दुर्गा मंडप में माता जागरण का आयोजन12गिद्दी 1,4-भजन प्रस्तुत करती गायिका व उपस्थित महिलाएं. गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दुर्गा मंडप में दैनिक पूजा स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की रात माता जागरण का आयोजन किया गया. विनय मिश्रा एंड ग्रुप जागरण मंडली के गायक गणेश श्रीवास्तव ने […]

विज्ञापन

ओके… मन लेके आया माता रानी के भवन… गिद्दी दुर्गा मंडप में माता जागरण का आयोजन12गिद्दी 1,4-भजन प्रस्तुत करती गायिका व उपस्थित महिलाएं. गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दुर्गा मंडप में दैनिक पूजा स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की रात माता जागरण का आयोजन किया गया. विनय मिश्रा एंड ग्रुप जागरण मंडली के गायक गणेश श्रीवास्तव ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. गायिका इंदु शर्मा ने ओ गंगा मइया…, लहर-लहर लहराई रे मां की चुनरिया…, पम्मी ने मन लेके आया माता रानी के भवन में… आदि भक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. गायक विनय मिश्रा ने बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरेवाली मइया… आदि गीतो से लोगो को भक्तिभाव में विभोर कर दिया. राजू हलचल ने मां दुर्गा, मां काली, कृष्ण व सुदामा की झांकी प्रस्तुत की. जागरण को सफल बनाने में दिलीप सिंह, विकास सिंह, अखिलेश सिंह, विनय मिश्रा, शशि सिंह, चंदन सिंह, अरविंद, राजेश सिंह आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola