दिगवार को नगर परिषद से हटाया जाये

दिगवार को नगर परिषद से हटाया जायेकुजू. दिगवार पंचायत के ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन राज्यपाल को देकर पंचायत को नगर परिषद से हटाने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि मांडू प्रखंड के दिगवार पंचायत अंतर्गत दिगवार, पोचरा, हथमारा, पैंकी आदि गांव जहां गरीब किसान निवास करते है. उनके जीविकोपार्जन […]
दिगवार को नगर परिषद से हटाया जायेकुजू. दिगवार पंचायत के ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन राज्यपाल को देकर पंचायत को नगर परिषद से हटाने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि मांडू प्रखंड के दिगवार पंचायत अंतर्गत दिगवार, पोचरा, हथमारा, पैंकी आदि गांव जहां गरीब किसान निवास करते है. उनके जीविकोपार्जन मुख्यत: खेती है. यहां के किसान वर्ग के लोग नगर परिषद के नियमों का पालन करने में सक्षम नहीं हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त पंचायत में 1150 बीपीएल धारी परिवार हैं. जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर है. ग्रामीणों ने राज्य पाल से पंचायत की भौगोलिक एवं आर्थिक स्थिति का अवलोकन कर इन गांवों को पंचायत में ही रखने की गुहार लगायाी है. हस्ताक्षर करने वालों में हरिनारायण कुशवाहा, समीम अंसारी, मनोज कुमार, अरूण कुमार कुशवाहा, अर्जुन यादव, दिलेश्वर कुशवाहा, अब्दुल अजीज अंसारी, मो जिब्रील, सुरेश मुंडा के अलावा कई लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




