सेवा करना ही चिकित्सकों का लक्ष्य

Published at :11 Dec 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
सेवा करना ही चिकित्सकों का लक्ष्य

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनके सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने उन्हें बुके देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया. भामस नेता एसएन सिंह ने कहा कि डॉ श्री सिंह पिछले 20 वर्षों से यहां सेवा दे रहे […]

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनके सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने उन्हें बुके देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया. भामस नेता एसएन सिंह ने कहा कि डॉ श्री सिंह पिछले 20 वर्षों से यहां सेवा दे रहे थे.

इनके योगदान को यहां की जनता हमेशा याद रखेगी. डॉ एनके सिंह ने कहा कि रजरप्पा स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में काम करने में हमेशा यहां के कर्मियों व चिकित्सकों का सहयोग मिला. उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही चिकित्सकों का लक्ष्य होना चाहिए. जानकारी के अनुसार, डॉ एनके सिंह 21 दिसंबर 1994 को रजरप्पा सिल्वर जुबली अस्पताल में आये थे. इनका स्थानांतरण बरकाकाना अस्पताल में किया गया. मौके पर डॉ आरपी बर्नवाल, आरके उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार सिंह, फारुक आजम, रवि कुमार मुंडा, कमल किशोर महतो, सिस्टर एम एक्का, केडी बारला, कैलाश घासी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola