चोरी करने के आरोपी को जेल

Published at :10 Dec 2015 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी करने के आरोपी को जेल

चोरी करने के आरोपी को जेल रामगढ़. पुलिस ने चोरी करने के आरोप में पकड़े गये पारसोतिया निवासी छोटू महतो उर्फ छोटू को गुरुवार रामगढ़ जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे जिला मैदान स्थित दिनेश्वर महतो के आवास के निकट से पकड़ा था. इस संबंध में दिनेश्वर महतो ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन […]

विज्ञापन

चोरी करने के आरोपी को जेल रामगढ़. पुलिस ने चोरी करने के आरोप में पकड़े गये पारसोतिया निवासी छोटू महतो उर्फ छोटू को गुरुवार रामगढ़ जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे जिला मैदान स्थित दिनेश्वर महतो के आवास के निकट से पकड़ा था. इस संबंध में दिनेश्वर महतो ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उनका परिवार शादी समारोह में बाहर गया हुआ था. घर में वे अकेले थे. सुबह चाय पीने के लिए घर से बाहर निकले. इस बात की जानकारी छोटू को हुई. मेरे घर से निकलते ही वह घर में प्रवेश कर गया. जब मैं वापस आया, तो मुझे घर में किसी के घुसने का संदेह हुआ. हल्ला करने पर वह सीढ़ी से छत पर चढ़ गया और ऊपर से कूद गया. बाहर पुआल में छिप गया. उसे खोज कर निकाला गया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर उसे रामगढ़ जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola