लीड) ओके...मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा

Published at :09 Dec 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) ओके...मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा

लीड) अोके…मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा संदर्भ – भुरकुंडा में ट्रेन हादसा परिजन बिगल ठाकुर, राजू ठाकुर की पत्नी अन्नु देवी व बिगल ठाकुर के दामाद घनश्याम ठाकुर को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान कियेपरिजनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली9बीएचयू-3-बिगल को चेक सौंपते डीसी व एसपी, 4-मुआवजा चेक के साथ मृतक राजू […]

विज्ञापन

लीड) अोके…मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा संदर्भ – भुरकुंडा में ट्रेन हादसा परिजन बिगल ठाकुर, राजू ठाकुर की पत्नी अन्नु देवी व बिगल ठाकुर के दामाद घनश्याम ठाकुर को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान कियेपरिजनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली9बीएचयू-3-बिगल को चेक सौंपते डीसी व एसपी, 4-मुआवजा चेक के साथ मृतक राजू ठाकुर की पत्नी व भाई, 5-परिजनों व ग्रामीणों के साथ बैठक करते अधिकारी, 6-रोता राजू का भाई.डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों का दल पहुंचा कोड़ी गांव, परिजनों से मुलाकात की, ढ़ांढ़स बंधाया.भदानीनगर. भुरकुंडा स्टेशन के पास हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस व बोलेरो के बीच हादसे में मारे गये 14 लोगों के परिजनों से मिलने बुधवार को अधिकारियों का दल कोड़ी गांव पहुंचा. दल में उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी एम तमिल वाणन समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मुआवजे की राशि के रूप में परिजन बिगल ठाकुर, राजू ठाकुर की पत्नी अन्नु देवी व बिगल ठाकुर के दामाद घनश्याम ठाकुर को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किये. बताया गया कि सभी मृतकों को एक-एक लाख की मुआवजा राशि दी जानी है. शेष मुआवजा राशि शीघ्र ही दे दी जायेगी. अधिकारियों ने परिजनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली. पूरे घटनाक्रम की भी जानकारी ली. बसंती ने डीसी से लगायी गुहार : मौके पर मृतक सरयू ठाकुर की सास बसंती देवी ने उपायुक्त के समक्ष कहा कि मेरे दो पुत्र की मौत काफी पहले हादसे में हो गयी थी. मात्र एक बेटी बची थी. उसकी भी मौत रेल हादसे में हो गयी. इसी हादसे में दामाद भी चल बसा. अब जिंदगी कैसे चलेगी. घर में विधवा बहू है और उसके तीन-चार छोटे बच्चे हैं. उपायुक्त ने बसंती देवी को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए हजारीबाग उपायुक्त से बात करने का आश्वासन दिया. हेमलाल ठाकुर ने बताया कि कोड़ी गांव में उसके सैलून दुकान के बगल में सरकारी जमीन है. हेमलाल ने रोजगार के लिए इस जमीन की बंदोबस्ती करने का आग्रह किया. इस पर उपायुक्त ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही. मौके पर बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न थानों के प्रभारी के अलावा भाजपा नेता सुमन सिंह, नारायण चंद्र भौमिक, कांग्रेसी नेता राजकिशोर पांडेय, दर्शन गंझू, भुवनेश्वर ठाकुर, मुखिया कोमिला देवी, अर्जुन बेदिया, कृष्णा बेदिया, रामवृक्ष करमाली, देवलाल मुंडा, बीरबल बेदिया, आजाद अंसारी, प्रेमनाथ साहू, जगतार सिंह, अशोक ठाकुर, प्रदीप साव, धनंजय सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे.अन्न-जल त्यागा : हादसे के शिकार हुए जीवन उर्फ राजू ठाकुर की पत्नी अन्नु देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. बीच-बीच में वह खामोश हो जाती थी. हादसे के बाद से उसने अन्न व जल त्याग दिया है. हालांकि लोग अन्नु को समझाने व हौसला देने का काम कर रहे हैं. बावजूद अन्नु का हाल काफी खराब है. वह आने-जाने वाले लोगों को सिर्फ एक टक देखते रहती है. रोने के क्रम में अन्नु अपने पति का विलाप कर रही थी. रोते-रोते कहती है कि बेटा-बेटी तो था नहीं, अब पति भी साथ छोड़ गये. कैसी रहूंगी. किसका मुंह देख कर जीऊंगी. भगवान हमको भी क्यों नहीं उठा ले रहा है. अन्नु को कोई संतान नहीं है. …और फफक-फफक कर रो पड़ा अजय : कोड़ी गांव में उपायुक्त मृतक के परिजनों को दुखड़ा बांट ही रहे थे, इसी बीच हादसे में मारे गये जीवन उर्फ राजू ठाकुर का छोटा भाई अजय ठाकुर फफक-फफक कर रोने लगा. अजय ने कहा कि मेरे बड़े भाई हम लोगों को छोड़ कर चले गये. अब हम लोग किसके सहारे जीयेंगे. अजय का दर्द सुनने के बाद डीसी व एसपी ने उसकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली. पता चला कि अजय सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है. अधिकारियों ने आगे चल कर उसे किसी रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया. परिजनों को सामान सौंपा : शव को उठाने के दौरान रेल हादसे का शिकार बने जीवन ठाकुर के पॉकेट से लगभग सात रुपये सहित अन्य कागजात मिले थे. यह पैसा व कागजात भदानीनगर ओपी के एसपीओ मोबिन खान के पास था. गांव पहुंच कर मोबिन ने परिजनों को पैसा व कागजात सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola