आंदोलन की दी चेतावनी

आंदोलन की दी चेतावनी फोटो – 8 घाटो -2 नवनिर्मित हॉल रोडघाटोटांड़. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में 4.80 करोड़ की लागत से बन रहे हॉल रोड का श्रमिक नेताओं ने निरीक्षण किया. निरीक्षक दल में बीएमएस के नेता शंकर सिंह व बीसीकेयू नेता बसंत कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. दोनों श्रमिक नेता […]
आंदोलन की दी चेतावनी फोटो – 8 घाटो -2 नवनिर्मित हॉल रोडघाटोटांड़. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में 4.80 करोड़ की लागत से बन रहे हॉल रोड का श्रमिक नेताओं ने निरीक्षण किया. निरीक्षक दल में बीएमएस के नेता शंकर सिंह व बीसीकेयू नेता बसंत कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. दोनों श्रमिक नेता सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं. हॉल रोड निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हॉल रोड निर्माण कराने के काम में लगे गौतम कंस्ट्रक्शन द्वारा हॉल रोड व उसके किनारे नाली का निर्माण तय मानक के मुताबिक नहीं किया जा रहा है. इसमें इस्तेमाल होनेवाली सामग्री ठीक नहीं है. यदि प्रबंधन इसकी जांच कर बेहतर हॉल रोड नहीं बनवायेगा, तो यूनियन 28 दिसंबर से आंदोलन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




