झामुमो नेता ने पीओ से वार्ता की, नहीं बनी सहमति

Published at :04 Dec 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो नेता ने पीओ से वार्ता की, नहीं बनी सहमति

झामुमो नेता ने पीओ से वार्ता की, नहीं बनी सहमति महाप्रबंधन से फिर होगी वार्ता आजफोटो 4गिद्दी2-वार्ता में शामिल झामुमो नेता व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).सतकड़िया बस्ती के 11 रैयतों का नियुक्ति पत्र देने के सवाल पर झामुमो ने शुक्रवार को पीओ कार्यालय में गिद्दी सी पीओ प्रकाशचंद्र राय से वार्ता की. वार्ता में झामुमो नेता लखनलाल […]

विज्ञापन

झामुमो नेता ने पीओ से वार्ता की, नहीं बनी सहमति महाप्रबंधन से फिर होगी वार्ता आजफोटो 4गिद्दी2-वार्ता में शामिल झामुमो नेता व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).सतकड़िया बस्ती के 11 रैयतों का नियुक्ति पत्र देने के सवाल पर झामुमो ने शुक्रवार को पीओ कार्यालय में गिद्दी सी पीओ प्रकाशचंद्र राय से वार्ता की. वार्ता में झामुमो नेता लखनलाल महतो ने कहा कि सतकड़िया बस्ती के 11 रैयतों का नियुक्ति पत्र दो माह पूर्व आ गया है, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं दिया गया है. पीओ ने इस पर अपनी बात रखी. इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. झामुमो नेता लखनलाल महतो ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर शनिवार को अरगडा महाप्रबंधक से वार्ता होगी. वार्ता में शिवजी बेसरा, राजेश टुडू, नयाराम मांझी, ललन बेसरा, सुजीत महतो, कालीदास मांझी, महेंद्र मांझी, गणेश मांझी, अरुण लाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola