रेल पटरियों पर अज्ञात शव मिला

रेल पटरियों पर अज्ञात शव मिला पतरातू.पतरातू पुलिस ने रेल पटरियों के बीच अज्ञात शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार, पतरातू रेलवे स्टेशन से लगभग पांच किमी पश्चिम टोकीसूद स्टेशन से तीन किमी पहले अंबा टोला टेरपा के समीप रेल पटरियों के बीच अज्ञात शव था. ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पतरातू थाने को […]
रेल पटरियों पर अज्ञात शव मिला पतरातू.पतरातू पुलिस ने रेल पटरियों के बीच अज्ञात शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार, पतरातू रेलवे स्टेशन से लगभग पांच किमी पश्चिम टोकीसूद स्टेशन से तीन किमी पहले अंबा टोला टेरपा के समीप रेल पटरियों के बीच अज्ञात शव था. ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पतरातू थाने को दी. पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल से ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. पुलिस द्वारा संभावना जतायी गयी है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे दुर्घटना हुई. मृतक के पैंट के पॉकेट से गुटका के कई खाली पाउच मिला है. इससे कयास लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




