कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, चार गिरफ्तार

Published at :04 Dec 2015 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, चार गिरफ्तार

रजरप्पा : रजरप्पा पुलिस ने गुरुवार को बुधबाजार से अवैध कोयला लदा 407 ट्रक को छापामारी कर पकड़ा है. पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस ने कोयला तस्करी में शामिल वाहन मालिक अलताफ खान, मो खुर्शीद खान, उप चालक डेगन कुमार व हेल्फर कलीम अंसारी को गिरफतार कर लिया. जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा पुलिस ने गुरुवार को बुधबाजार से अवैध कोयला लदा 407 ट्रक को छापामारी कर पकड़ा है. पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस ने कोयला तस्करी में शामिल वाहन मालिक अलताफ खान, मो खुर्शीद खान, उप चालक डेगन कुमार व हेल्फर कलीम अंसारी को गिरफतार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, बोकारो जिला के धवैया व सिमराबेड़ा क्षेत्र की अवैध खदान से कोयले का अवैध खनन कर 407 ट्रक (जेएच02एएफ-1097)में लोड कर रांची भेजा जा रहा था. इसकी गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुन्ना सिंह व सहाय अवर निरीक्षक यू के शर्मा सदलबल ने वाहन को बुध बाजार से पकड़ा. उधर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola