अधिक मामलों के नष्पिादन में ध्यान दें : न्यायाधीश

Published at :01 Dec 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
अधिक मामलों के नष्पिादन में ध्यान दें : न्यायाधीश

अधिक मामलों के निष्पादन में ध्यान दें : न्यायाधीश 12 दिसंबर को रामगढ़ में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतकई मामलों का होगा निपटाराफोटो फाइल 1आर-आई-बैठक करते प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश.रामगढ़. 12 दिसंबर को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्याद मामलों को निपटाने में अधिकारी ध्यान दें. इससे लोगों को फायदा होगा तथा मुकदमों […]

विज्ञापन

अधिक मामलों के निष्पादन में ध्यान दें : न्यायाधीश 12 दिसंबर को रामगढ़ में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतकई मामलों का होगा निपटाराफोटो फाइल 1आर-आई-बैठक करते प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश.रामगढ़. 12 दिसंबर को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्याद मामलों को निपटाने में अधिकारी ध्यान दें. इससे लोगों को फायदा होगा तथा मुकदमों में कमी आयगी. लोगों को त्वरित न्याय भी मिलेगा. उक्त बातें मंगलवार को रामगढ़ के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश केके श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कही. लोक अदालत में ज्यादा मामलों का निपटारा हो, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने बैठक की. बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि किस तरह के मामले लोक अदालत में रखे जा सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को कई जानकारी दी. बैठक में छावनी परिषद, आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, उत्पाद विभाग समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि ईंट भट्ठों से संबंधित जितने मामले दर्ज किये गये हैं, सभी को लोक अदालत में रखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola