फ्लैग-चुट्टूपालू घाटी में हो रही दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

Published at :01 Dec 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लैग-चुट्टूपालू घाटी में हो रही दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

फ्लैग-चुट्टूपालू घाटी में हो रही दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय डीसी व एसपी ने एनएचआइ की टीम के साथ घाटी की सड़क का किया निरीक्षणफोटो फाइल 1आर-जी-पटेल का चौक का निरीक्षण करते उपायुक्त एसपी व अन्य अधिकारी, 1आर-एच-अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते उपायुक्त व एसपी.रामगढ़. फोर लेन निर्माण के बाद चुट्टूपालू घाटी में लगातार […]

विज्ञापन

फ्लैग-चुट्टूपालू घाटी में हो रही दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय डीसी व एसपी ने एनएचआइ की टीम के साथ घाटी की सड़क का किया निरीक्षणफोटो फाइल 1आर-जी-पटेल का चौक का निरीक्षण करते उपायुक्त एसपी व अन्य अधिकारी, 1आर-एच-अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते उपायुक्त व एसपी.रामगढ़. फोर लेन निर्माण के बाद चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ. लगभग प्रतिदिन होनेवाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने मंगलवार को चुट्टूपालू घाटी की सड़कों का निरीक्षण किया. उनके साथ एनएचएआइ के मेंटेनेंस की टीम के अलावा पथ निर्माण विभाग के अधिकारी भी थे. दल ने दुर्घटनावाले स्थलों का निरीक्षण किया. दुर्घटना रोकने पर विचार-विमर्श किया गया. घाटी की तीखे मोड़ पर रबर पैचिंग करने के अलावा अन्य सुरक्षात्मक कदम 15 दिनों के भीतर उठाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. दुर्घटना रोकने के लिए जो भी कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है, उसकी तकनीकी जांच के बाद सुधार करने का निर्देश भी दिया. घाटी में वाहनों की स्पीड 40 किमी प्रति घंटा करने के लिए भी उपाय करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola