मन लेके आया माता रानी के भवन...

मन लेके आया माता रानी के भवन… गिद्दी गांधी चौक में माता का जागरण हुआ20गिद्दी1-भजन प्रस्तुत करती गायिका गिद्दी(हजारीबाग). छठ पूजा पर गिद्दी गांधी चौक में माता जागरण का आयोजन किया गया. मां वैष्णो जागरण मंडली के गायक करण ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. गायिका मोनी ने कुहके कोयलिया, श्रुति ने […]
मन लेके आया माता रानी के भवन… गिद्दी गांधी चौक में माता का जागरण हुआ20गिद्दी1-भजन प्रस्तुत करती गायिका गिद्दी(हजारीबाग). छठ पूजा पर गिद्दी गांधी चौक में माता जागरण का आयोजन किया गया. मां वैष्णो जागरण मंडली के गायक करण ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. गायिका मोनी ने कुहके कोयलिया, श्रुति ने मन लेके आया माता रानी के भवन में, मिष्ठी ने काली माई बाड़ी हमारा गांव आदि भक्ति गीतों से लोगों को ठंड में भी रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया. गायिका विजया वासु ने भी कई भजन गाये. इस दौरान गिद्दी के राजू हलचल एंड ग्रुप द्वारा कई मनमोहक झांकी प्रस्तुत किये गये. जागरण को सफल बनाने में महेंद्र यादव, पंकज सिंह, टिंकू सिंह, प्रवीण सिंह, उत्तम, शंकर रजक, अनिल, मनोज साहू, विजय पासवान, राहुल, देवा आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










