आर-लीड... आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

Published at :21 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
आर-लीड... आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन

आर-लीड… आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापनहेडिंग- विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित21आर-बी-गुब्बारा उड़ा कर समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व प्राचार्या. 21आर-सी-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं.रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ के प्रांगण में 19 नवंबर से चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ. […]

विज्ञापन

आर-लीड… आर्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापनहेडिंग- विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित21आर-बी-गुब्बारा उड़ा कर समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व प्राचार्या. 21आर-सी-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं.रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ के प्रांगण में 19 नवंबर से चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे. समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने आसमान में गुब्बारा छोड़ कर व उदघाटन की घोषणा कर के समारोह का उदघाटन किया. इसके बाद विद्यालय के अर्शदीप, ऐश जैन, अजय जैनी व कर्नप्रीत ने खेल मैदान के चारों तरफ खेल मशाल की परिक्रमा की. परिक्रमा के बाद सदन वार सभी सदनों के छात्रों ने परेड किया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य समेत कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. वार्षिक खेलकूद के अंतिम दिन छोटे बच्चों के लिए 25 मीटर, 50 मीटर, मेंढक रेस, चॉकलेट रेस व स्कीपिंग आदि का आयोजन किया गया था. पूरे वार्षिक खेलकूद में विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया. जिसमें विशाल शर्मा, शुभम ठाकुर, मोहित पठानिया, राहुल पठानिया, अमल वीर, राज, चेतना सिंह, हर्ष राज, अर्शदीप, विनय देहिया व सौरभ तिवारी शामिल हैं. कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व विद्यालय की प्राचार्या संध्या रानी मारेला ने सभा को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola