बूथों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

बूथों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था 20 पीटीआर-के में बैठक करते बीडीओ व अन्यपतरातू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने प्रखंड कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. विधि-व्यवस्था व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में 174 भवनों में 430 बूथ हैं. […]
बूथों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था 20 पीटीआर-के में बैठक करते बीडीओ व अन्यपतरातू. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने प्रखंड कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. विधि-व्यवस्था व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में 174 भवनों में 430 बूथ हैं. सभी बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. चुनाव के दौरान गड़बड़ी करते पाये जाने पर बख्शा नहीं जायेगा. पूरे प्रखंड को 52 सेेक्टर में बांटा गया है. सेक्टरों के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे. प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसमें वरीय पदाधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे. कंट्रोल रूम के लिए जिम्मेवार टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. मौके पर जीपीएस देवेंद्रनाथ पांडेय, पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, बासल प्रभारी शकुंतला नाग, भदानीनगर प्रभारी ममता कुमारी, भुरकुंडा प्रभारी यतीन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










