लीड) स्कूल छोड़ भक्षिाटन कर रहे हैं बिरहोर बच्चे

Published at :20 Nov 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) स्कूल छोड़ भक्षिाटन कर रहे हैं बिरहोर बच्चे

लीड) स्कूल छोड़ भिक्षाटन कर रहे हैं बिरहोर बच्चे मामला मांडू प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित बिरहोर टोला का फोटो- 20 घाटो -1 भीख मांगते बिरहोर बच्चे घाटोटांड़.मांडू प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित बिरहोर टोला में रहनेवाली आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के लोग भिक्षाटन पर मजबूर हैं. कई गरीब बिरहोर परिवार अपने बच्चों को स्कूल […]

विज्ञापन

लीड) स्कूल छोड़ भिक्षाटन कर रहे हैं बिरहोर बच्चे मामला मांडू प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित बिरहोर टोला का फोटो- 20 घाटो -1 भीख मांगते बिरहोर बच्चे घाटोटांड़.मांडू प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित बिरहोर टोला में रहनेवाली आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के लोग भिक्षाटन पर मजबूर हैं. कई गरीब बिरहोर परिवार अपने बच्चों को स्कूल भेजने की बजाय भीख मांगने में लगा दिये हैं. सुबह होते ही बिरहोर टोला की कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर वेस्ट बोकारो व आसपास के क्षेत्रों में भीख मांगने के लिए निकल जाती हैं. पूरे दिन भीख में जो मिलता है, उससे अपना व अपने परिवार का पेट भरती हैं. कई बिरहोर स्कूली बच्चे भी स्कूल छोड़ कर भीख मांगने में लग गये हैं. भीख मांग रहे दो बिरहोर बच्चे सुभाष बिरहोर (आठ वर्ष) व जॉनी बिरहोर (सात वर्ष) ने बताया कि वे घरवालों के कहने पर भीख मांगने आये हैं. जो भी मिलता है, उसे घर में दे देते हैं. उसमें से कुछ राशि से वे कुछ खा लेते हैं. भीख की पूरी राशि नहीं देने पर मां मारती है. पहले स्कूल में पढ़ाई के बाद खाना मिलता था. वह भी कुछ दिनों से कभी -कभी ही मिलता है. मां -बाप कभी -कभी कमाने के लिए जाते हैं, लेकिन मिलनेवाली राशि से वे दारू पी जाते हैं. कई बिरहोर महिलाएं व पुरुषों ने बताया कि रोजगार का साधन नहीं होने आैर सरकार से पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने के कारण वे मजबूरी में पेट भरने के लिए भीख मांगते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola