170 वार्ड सदस्य नर्विरिोध चुने गये

Published at :19 Nov 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
170 वार्ड सदस्य नर्विरिोध चुने गये

170 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये बाटम) प्रखंड की 36 पंचायतों में 244 मुखिया व 820 वार्ड सदस्य बचे कुजू.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रखंड में नाम वापसी के बाद 36 पंचायतों में 244 मुखिया व 426 वार्ड के लिए 820 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 170 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने […]

विज्ञापन

170 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये बाटम) प्रखंड की 36 पंचायतों में 244 मुखिया व 820 वार्ड सदस्य बचे कुजू.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रखंड में नाम वापसी के बाद 36 पंचायतों में 244 मुखिया व 426 वार्ड के लिए 820 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से 170 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये. चुने गये वार्ड सदस्यों के बीच शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा. उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी जयकुमार राम व रवींद्र कुमार ने दी. मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को 18 मुखिया व 11 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया. स्क्रूटनी के दौरान दो मुखिया व 13 वार्ड सदस्य प्रत्याशी का नाम रद्द हुआ. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के कुल नाै वार्ड नामांकन के अभाव में खाली है. ज्ञात हो कि प्रखंड में मुखिया पद के लिए 264 व वार्ड सदस्य पद के लिए 844 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया था. मुखिया व वार्ड प्रत्याशियों ने लिया नाम वापसी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 18 मुखिया व 11 वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है. इसमें बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शंभुलाल प्रसाद, प्रभु महतो, जयलाल महतो, मंझला चुंबा से संजू देवी, तोकेश सिंह, तोपा से फरीद अहमद, नयूम अंसारी, पुंडी से किरण देवी, तापिन से पी गंझू, बारूघुटू पश्चिमी से पूनम देवी, पिंडरा से बसंती देवी, छोटकी डुंडी से रेणु कुमारी, कुजू दक्षिणी से कंचन देवी, बड़का चुंबा से रेणुका देवी, सारूबेड़ा से निर्मल भुइयां व इचाकडीह से पूर्णिमा देवी ने अपना नाम वापस लिया. सोनडीहा पंचायत के वार्ड संख्या चार से इरशाद अंसारी, तोपा के वार्ड 11 से गुलशन आरा, मो शाहनवाज, कुजू पश्चिमी के 13 वार्ड से शंभु कुमार, तापिन के वार्ड एक से जफर हुसैन, कुजू पूर्वी के वार्ड 12 से गीता देवी, आरा उत्तरी के वार्ड 12 से ज्योति कुमारी, केदला मध्य के वार्ड छह से ओमप्रकाश तुरी, बुमरी वार्ड एक से लालो देवी, बारूघुटू पश्चिमी वार्ड चार से सुनील कुमार गुप्ता व वार्ड पांच से गोविंद करमाली ने अपना नाम वापस लिया. आज मिलेगा चुनाव चिह्नप्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को मुखिया व वार्ड सदस्यों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. मुखिया पद के प्रत्याशियों के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रवींद्र कुमार व वार्ड सदस्यों के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जय कुमार राम चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola