पहले बकाया दें, फिर फैक्टरी खोलने की बात करें

पहले बकाया दें, फिर फैक्टरी खोलने की बात करेंफ्लैग-इंडो असाही ग्लास फैक्टरी की बाबत ददई दुबे ने कहा रामगढ़. मजदूरों का लगभग 110 करोड़ रुपये का बकाया फैक्टरी प्रबंधन पर है. पहले मजदूरों के सारे बकाया का भुगतान हो, तब मालिक इंडो असाही ग्लास फैक्टरी खोलने की बात करें. उक्त बातें इंडो असाही ग्लास मजदूर […]
पहले बकाया दें, फिर फैक्टरी खोलने की बात करेंफ्लैग-इंडो असाही ग्लास फैक्टरी की बाबत ददई दुबे ने कहा रामगढ़. मजदूरों का लगभग 110 करोड़ रुपये का बकाया फैक्टरी प्रबंधन पर है. पहले मजदूरों के सारे बकाया का भुगतान हो, तब मालिक इंडो असाही ग्लास फैक्टरी खोलने की बात करें. उक्त बातें इंडो असाही ग्लास मजदूर संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने फोन पर प्रभात खबर को कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से मालिक जोशी जी फैक्टरी चलाना चाहते हैं, तभी फैक्टरी खोलें अन्यथा वे सभी पार्टनर की व्यवस्था भी कर सकते हैं. इससे पूर्व भी उन्होंने फैक्टरी के मालिक की व्यवस्था की थी. उन्होंने कहा कि – बुधवार को बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व मजदूर उनसे मिलने रांची आये हैं. उन्होंने बताया कि मजदूरों को केवल एक माह का पैसा दिया गया है, जो कि गलत है. मजदूरों के पूरे पैसे के भुगतान के बाद ही फैक्टरी खोली जाये. श्री दुबे से रांची मिलने पहुंचने वालों में क्षेत्र के मजदूर नेता एसएन झा, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, उपाध्यक्ष सुुधीर वर्मा, रमेश चौधरी, मुसलिम अंसारी, अली इमाम समेत अनेक मजदूर शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










