छठ घाटों पर उमड़ी आस्था

छठ घाटों पर उमड़ी आस्था18 गिद्दी1 ,2- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते व्रती. वर्तिया के बीच फल वितरण करते गिद्दी थाना प्रभारी गिद्दी (हजारीबाग). महापर्व छठ गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी आस्था के साथ मनाया गया. गिद्दी दामोदर नद, रैलीगढ़ा मरनगढ़ा नदी, डाड़ी सहित क्षेत्र के कनकी, चुंबा, होसिर, हेसालौंग की नदियों व […]
छठ घाटों पर उमड़ी आस्था18 गिद्दी1 ,2- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते व्रती. वर्तिया के बीच फल वितरण करते गिद्दी थाना प्रभारी गिद्दी (हजारीबाग). महापर्व छठ गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी आस्था के साथ मनाया गया. गिद्दी दामोदर नद, रैलीगढ़ा मरनगढ़ा नदी, डाड़ी सहित क्षेत्र के कनकी, चुंबा, होसिर, हेसालौंग की नदियों व तालाबों पर व्रतियों ने मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. क्षेत्र के कई संगठन व सामाजिक संस्थाअों ने व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, फल आदि का वितरण किया. क्लबों द्वारा गिद्दी व रैलीगढ़ा में तोरणद्वार व रोशनी की व्यवस्था की गयी थी. स्थानीय प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की गयी थी. गिद्दी मेनगेट व रैलीगढ़ में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. गिद्दी मेनगेट, हनुमान चौक व डिस्पेंसरी में महाभोग का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










