छठ को लेकर दुकानें सजीं

छठ को लेकर दुकानें सजीं फोटो फाइल संख्या 16 कुजू जी : सजी दुकानें कुजू.कुजू कोयलांचल में छठ महापर्व पर मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का पहला अर्घ्य दिया जायेगा. इसके पहले सोमवार की शाम खरना संपन्न हुआ. छठव्रतियों ने प्रसाद स्वरूप खीर का खरना किया. छठव्रती भक्ति भाव के साथ नदी व तालाब में […]
छठ को लेकर दुकानें सजीं फोटो फाइल संख्या 16 कुजू जी : सजी दुकानें कुजू.कुजू कोयलांचल में छठ महापर्व पर मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का पहला अर्घ्य दिया जायेगा. इसके पहले सोमवार की शाम खरना संपन्न हुआ. छठव्रतियों ने प्रसाद स्वरूप खीर का खरना किया. छठव्रती भक्ति भाव के साथ नदी व तालाब में स्नान कर घर पहुंचे. इसके बाद खीर व रसिया तैयार किया गया. छठव्रती द्वारा खरना के बाद आस -पास के लोग घर -घर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया. अर्घ्य को लेकर छठ घाट पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. जगह जगह ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये हैं. कई स्वयंसेवी संगठन व पूजा समिति द्वारा जगह -जगह पंडाल बनाये गये हैं. जगह -जगह फल, नारियल, पूजन सामग्री, ईख की दुकानें सजी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










