....दुरू की टीम को खिताब

Published at :14 Nov 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
....दुरू की टीम को खिताब

….दुरू की टीम को खिताब फोटो -14 घाटो -5 खिलाडि़यों के साथ अतिथि गण व आयोजन समिति के सदस्य दीपावली फुटबॉल टूर्नामेंट घाटोटांड़. सम्राट युवा स्पोर्टिंग क्लब ढोरठाटांड़ द्वारा आयोजित दीपावली फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया . इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मिलन क्लब इचाकडीह व बीएफसी क्लब […]

विज्ञापन

….दुरू की टीम को खिताब फोटो -14 घाटो -5 खिलाडि़यों के साथ अतिथि गण व आयोजन समिति के सदस्य दीपावली फुटबॉल टूर्नामेंट घाटोटांड़. सम्राट युवा स्पोर्टिंग क्लब ढोरठाटांड़ द्वारा आयोजित दीपावली फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया . इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मिलन क्लब इचाकडीह व बीएफसी क्लब दुरू के बीच हुआ . जिसमें दुरू की टीम 1-0 से मिलन क्लब को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया . विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी विजेता कप व जर्सी देकर सम्मानित किया गया. उप विजेता टीम को छोटा खस्सी उप विजेता कप व जर्सी देर सम्मानित किया गया . इसके अलावा सेमी फाइनल तक पहुंची टीमों के खिलाड़ियों को भी टी शर्ट आदि देकर प्रोत्साहित किया गया . इस टूर्नामेंट आयोजन समिति के पदाधिकारी चितरंजन महतो ने बताया कि टूर्नामेंट में इस साल 22 टीमों ने हिस्सा लिया . सभी टीमों के बेहतर खिलाड़ियों को समिति द्वारा प्रोत्साहित किया गया . फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि बालेश्वर महतो , विशिष्ट अतिथि दुष्यंत पटेल, दासो प्रसाद महतो, मदन महतो , विश्व नाथ महतो , बसंत कुमार महतो , मुखिया विंदु देवी ,पंसस पालको देवी, गोविंद महतो , अशोक सिंह, मोबिन अंसारी, बाबू लाल महतो , बैजू महतो , नंद लाल महतो , बलकू महतो , शिव नारायण महतो , कैलाश महतो , लक्षु महतो , अमित महतो , डालचंद महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola